IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम का अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने इस सीजन में चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। केवल एक मैच में टीम को जीत मिली है। ऐसे में टीम के कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा नाम जो आलोचनाओं के घेरे में है, वह हैं महेंद्र सिंह धोनी।
लगातार फ्लॉप हो रहे हैं MS Dhoni
धोनी इस सीजन में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। बल्ले से न रन निकल रहे हैं, न फिनिशर की भूमिका निभा पा रहे हैं। IPL 2025 में अब तक खेले गए चार मैचों में धोनी ने सिर्फ 76 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन खाता तक नहीं खोल पाए। RCB के खिलाफ तो हालात और खराब रहे, जब वह 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे और टीम को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी रहे धीमे
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी 7वें नंबर पर बैटिंग करने आए। टीम को उनसे एक विस्फोटक पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने 26 गेंदों में सिर्फ 30 रन बनाए। जब टीम को तेज रन बनाने की ज़रूरत थी, तब धोनी स्ट्राइक रोटेट करने में ही उलझे रहे। आखिरी ओवरों में कुछ शॉट्स खेले जरूर, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पुराने धोनी की झलक नहीं
कभी अंतिम ओवरों में छक्के लगाकर मैच जिताने वाले धोनी अब गेंदबाजों के लिए आसान शिकार बन गए हैं। उनका बल्ला अब डर पैदा करने वाला नहीं रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धोनी अब ऊपर बल्लेबाजी करने से बच रहे हैं? क्या वह अब सिर्फ IPL की ब्रांड वैल्यू को बनाए रखने के लिए खेल रहे हैं?
हार में बनाए ज्यादा रन, जीत में हुए फेल
IPL 2023 से अब तक धोनी का ट्रैक रिकॉर्ड भी चिंता का विषय है। आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने CSK की जीत में सिर्फ 69 रन बनाए हैं, जबकि टीम की हार में उन्होंने 272 रन जोड़े हैं। ये आंकड़े साफ इशारा करते हैं कि उनका योगदान तब सामने आता है, जब टीम पहले ही दबाव में होती है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि धोनी का प्रदर्शन अब टीम को फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचा रहा है।
क्या CSK को लेना होगा बड़ा फैसला?
चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीम के लिए हर एक खिलाड़ी का योगदान अहम होता है। लेकिन जब कोई बड़ा नाम प्रदर्शन नहीं कर पाता, तो उसका असर पूरी टीम पर पड़ता है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि CSK मैनेजमेंट इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करे। क्या धोनी को ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए? या अब उन्हें खुद ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए?
Also Read
- IPL में 1076 दिन बाद मैदान पर लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी, आते ही बल्ले से मचाया तहलका – फैंस बोले ‘ये असली वापसी है’
- 40 गेंदों में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
- शुरुआती 6 में 5 मैच हारने के बावजूद प्लेऑफ की रेस में है CSK, 2015 में मुंबई इंडियंस कर चुकी है ऐसा कमाल
- CSK vs KKR: चेपॉक में छिड़ेगी रनों की जंग या फिर गेंदबाजों का बोलबाला? जानिए कैसी होगी पिच और किसका रहेगा पलड़ा भारी